दुमका, अक्टूबर 25 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम जनमन (प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान)के तहत परिपा गांव में आयोजित तीन दिवसीय विशेष शिविर का शनिवार को अंतिम दिन था। अंतिम दिन काफी संख्या में आदिवासी जनजातीय समुदाय के बच्चों व गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच हुई एवं जरूरतमंद को दवा का भी वितरण किया गया। शिविर स्थल पर प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को पीएम जनमन अभियान के तहत मिलने वाले अन्य लाभों, जैसे पक्के आवास, स्वच्छ पेयजल, सड़क संपर्क और आजीविका के अवसरों के बारे में भी जानकारी दी। शिविर का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से पिछड़ी जनजातीय श्रेणियों विशेषकर पहाड़िया और अन्य आदिवासी समुदाय के लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना रहा। शिविर को लेकर पहाड़िया और आदिवासी समुदाय के...