दुमका, अगस्त 23 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अंतिम सोमवारी एवं मंगलवार को श्रद्धालुओं की संभावित वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम जलार्पण को लेकर तैयारियां कर ली हैं। इसी क्रम में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने शनिवार को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि श्रावणी मेला अब अंतिम चरण में है, लेकिन यही समय सबसे अधिक सतर्क रहने का है। अंतिम सोमवारी एवं मंगलवार को श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि देखने को मिल सकती है। विशेष रूप से डाक बम श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है। ऐसे में सभी पदाधि...