दुमका, सितम्बर 14 -- Dumka News: रामगढ़ , प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत पथरिया गांव में सड़क किनारे लगे 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीणों के समक्ष बिजली संकट उत्पन्न हो गयी है। ट्रांसफार्मर के जलने के बाद से गांव में बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर जल जाने से घरों में बिजली नहीं पहुंच रही है। इससे दैनिक कार्यों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई, मोबाइल चार्जिंग, पेयजल की व्यवस्था सहित अन्य जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों में नाराजगी भी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की बिजली व्यवस्था इसी ट्रांसफार्मर पर निर्भर है। इसके जल जाने के बाद समस्या और गंभीर हो गई है। ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रति...