दुमका, अक्टूबर 21 -- Dumka News: जामा प्रखंड अंतर्गत पलासी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रोहित यादव का 20 अक्तूबर को निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन से क्षेत्र के लोगों में दुख का माहौल है। बताया जाता है कि रोहित यादव की उम्र करीब 44 वर्ष थे। वह पिछले एक वर्ष से बिमार चल रहे थे। वह पलासी गांव के निवासी थे। उनके परिवार में एक मात्र 5 वर्षीय की बेटी है। पिछले वर्ष किसी बिमारी से पत्नी की निधन हो चुका है। कम उम्र में उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके निधन की खबर मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है। उनके निधन पर स्थानीय लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की का...