दुमका, अक्टूबर 13 -- Dumka News: रानेश्वर, प्रतिनिधि। एसआईआर को लेकर सोमवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने 80 वर्ष से अधिक उम्र एवं दिव्यांग मतदाता के घर घर पहुंचकर नो मैपिंग एवं विसंगति संबंधित निर्गत नोटिस का सुनवाई किया। प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र में सभी गांव स्थित है। बूथ संख्या 248, 223 एवं 232 के कई मतदाताओं का सुनवाई की गई। सभी मतदाता का ग्रुप फोटो तथा उपस्थिति पत्रक अपलोड किया गया। बीडीओ ने मौके पर बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाईजर को इन सभी मतदाता का आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने की निर्देश दी गई। ज्ञात हो कि उपयुक्त दुमका के निर्देशानुसार स्पेशल आउटरीच प्रोग्राम चलाकर घर-घर जाकर सुनवाई कार्यक्रम चलाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...