दुमका, अक्टूबर 26 -- नापित पाड़ा में जाम से लोग परेशान Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका शहर में नो इंट्री के बावजूद बड़े-बड़े वाहनों के प्रवेश से जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। शहर के नापित पाड़ा मुहल्ले में आए दिन जाम लगने से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही इस मुहल्ले में भारी वाहनों का प्रवेश जारी रहता है, जिससे सड़क पर आवागमन बाधित हो जाता है। जानकारी के अनुसार, नापित पाड़ा मुहल्ले में एक बड़े कारोबारी की दुकान है, जहां थोक सामानों की बिक्री होती है। यहां सामान लेने और उतारने के लिए बड़े-बड़े वाहन पहुंचते हैं। सामान की लोडिंग और अनलोडिंग के दौरान इन वाहनों को सड़क के बीचोंबीच खड़ा कर दिया जाता है। इससे सड़क का बड़ा हिस्सा घिर जाता है और दूसरे वाहनों के साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी आने-जाने में...