दुमका, सितम्बर 2 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट बाजार में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली स्पार्क्स चप्पलों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 422 जोड़ी नकली चप्पल बरामद की है। यह कार्रवाई एम/एस आइडियल आईपीआर प्रोटेक्शन प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि की शिकायत पर की गई। शिकायत में बताया गया था कि रिलेक्सो ब्रांड स्पार्क्स के नाम से नकली चप्पलों की बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि ने हंसडीहा थाना से संपर्क कर छापेमारी में सहयोग मांगा।

शुरुआती छापेमारी पुलिस टीम ने सबसे पहले नोनीहाट बाजार स्थित एक दुकान में छापेमारी की, जहां दुकानदार इरशाद आलम (55) के प्रतिष्ठान से जांच के दौरान 71 जोड़ी नकली स्पार्क्स चप्पल बरामद हुई। चप्पलों से संबंधित वै...