दुमका, सितम्बर 16 -- Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिले में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने विभागवार संचालित योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुए प्रत्येक योजना की वर्तमान प्रगति, कार्य पूर्णता की स्थिति एवं लंबित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों एवं विद्यालयों में पेयजल उपलब्ध कराने से संबंधित योजनाओं की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने जलमीनार अधिष्ठापन एवं चापाकल निर्माण सहित अन्य पेयजल योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कर संबंधित संस्थानों को हैंडओवर करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिल...