Dumka News: नाबालिग लड़की की मांग में जबरन सिंदूर डालने का आरोप
दुमका, अक्टूबर 28 -- Dumka News: सरैयाहाट थाना क्षेत्र के रांगा आसाना गांव में एक नाबालिग लड़की की मांग में जबरन सिंदूर डालने का मामला सामने आया है। मामले में मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव निवासी एक नाबालिग लड़के पर आरोप लगाया गया है। परिजनों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, लड़की की मां गाय चराने के लिए जंगल गई थी। इस दौरान लड़की घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी मौके का फायदा उठाकर किशोर ने लड़की की मांग में सिंदूर डाल दिया। घटना के दौरान आसपास के लोगों के हल्ला मचाने पर परिजनों को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने किशोर को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.