दुमका, जुलाई 5 -- Dumka News: पवन कुमार नोनीहाट। दुमका जिले के जरमुंडी प्रखंड स्थित सुखजोरा नाग वासुकी मंदिर इन दिनों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बासुकीनाथ तीर्थ क्षेत्र में अवस्थित इस प्राचीन मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 22 जून से 7 जुलाई तक चलने वाली 16 दिवसीय विशेष पूजा श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हो रही है। नाग बाबा के दरबार में दूर-दराज से पहुंच रहे श्रद्धालु अपने परिवार, खेती-किसानी, पशुधन और जीवन की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मंदिर में अनंत, वासुकी, शेष, पद्म, कमल, शंखपाल, धृतराष्ट्र, तक्षक एवं कालिय नाग के अष्टधातु निर्मित दुर्लभ मणि-जड़ित विग्रह स्थापित हैं।

विशेष पूजा का आयोजन मान्यता है कि इन विग्रहों को एक पहाड़िया द्वारा बेलदाहा स्थित मोतिहारा नदी तट से लाकर सुखजोरा में स्थापित...