दुमका, अगस्त 24 -- Dumka News: नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारीज मेडिकल विंग, दुमका द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के तहत सोमवार को डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस जिला स्कूल दुमका और तीरंदाजी ट्रेनिंग सेंटर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों संस्थानों के कुल 900 छात्र-छात्राओं ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ, सकारात्मक जीवन जीने की शपथ ली।

कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम के दौरान बीके रेखा बहन ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई। उन्होंने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया और विद्यार्थियों को नशा मुक्त, स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विनोद प्रसाद साह ने विद्यालय का परिचय देते हुए अभियान के...