दुमका, सितम्बर 28 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। एएन कॉलेज दुमका के शासी निकाय की बैठक रविवार को दुमका परिसदन में हुई। बैठक में जनप्रतिनिधि सदस्य के रूप में दुमका के सांसद नलिन सोरेन को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वहीं शिक्षाविद् सदस्य के रूप में जामा विधायक डॉ. लुईस मरांडी को सचिव चुना गया। यह भी पढ़ें- Dumka News: महाविद्यालय की नई शासी निकाय का गठन बैठक में प्रमुख विचार बैठक में प्रशासनिक प्रतिनिधि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. संतोष कुमार सिंह, महाविद्यालय के शिक्षक प्रतिनिधि प्रो. सुलेमान हांसदा और पदेन सदस्य के रूप में प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि आदित्य नारायण महाविद्यालय दुमका का एक प्रतिष्ठित संस्थान है। पूर्व में भी अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने महाव...