दुमका, अगस्त 4 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। प्रखंड के धौनी गांव स्थित मध्य विद्यालय धौनी में सोमवार को विधालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर एक बैठक मुखिया भुटकू पुजहर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। का गठन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मुखिया भुटकू पुजहर ने की। बैठक में ललिता देवी को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा बास्की मेहतर को उपाध्यक्ष चुना गया। चयन के बाद उपस्थित लोगों ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विद्यालय के विकास और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए मिलकर कार्य करने की अपेक्षा जताई। विद्यालय के प्रधानाचार्य निरंजन यादव ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति विद्यालय के संचालन, विद्यार्थियों की सुविधाओं और शैक्षणिक गतिविधियों की निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस बैठक में विधाल...