Dumka News: धोबा पंचायत के दुर्गा मंदिर में मां भगवती की नई प्रतिमा
दुमका, अक्टूबर 12 -- मां भगवती की नई प्रतिमा स्थापित Dumka News: रामगढ़ प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत धोबा पंचायत स्थित मां भगवती दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र के पूर्व मां दुर्गा की नई प्रतिमा स्थापित कर विधिवत प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। कुछ दिन पूर्व असामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर में स्थापित मां भगवती की प्रतिमा को खंडित कर दिए जाने के बाद पूजा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने आपसी सहमति से नई प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया था। इसके बाद शनिवार को पुरानी खंडित प्रतिमा को विधि-विधान के साथ भागलपुर स्थित गंगा में प्रवाहित किया गया तथा रविवार को मंदिर में नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। नई प्रतिमा की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। मां भगवती की नई प्रतिमा के दर्शन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.