दुमका, अक्टूबर 27 -- Dumka News: आगामी 10 नवंबर को दुमका के बिरसा मुंडा आउटडोर स्टेडियम में दिसोम मांझी थान आर जाहेर थान समिति, संताल परगना प्रमंडल की ओर से आयोजित होने वाले संताल आदिवासियों के धर्म सम्मेलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह और उमंग का माहौल है। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए रानेश्वर प्रखंड के विभिन्न गांवों में तैयारियां तेज हो गई हैं। रानेश्वर प्रखंड के कठलिया, गुलामशूली, डूहुमुर्गा, रखालपहाड़ी, कुरुशिला, मोहनपुर सहित आसपास के गांवों में आतु मोड़े होड़ (गांव का संचालन करने वाले पारंपरिक अगुवा) के नेतृत्व में बैठक आयोजित कर ग्रामीणों को धर्म सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ग्रामीण अपने-अपने गांवों में बैठकें कर कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों की सूची तैयार कर र...