दुमका, अक्टूबर 13 -- Dumka News: जामा प्रखंड अंतर्गत सिमरा पंचायत के धनाडीह गांव में दुर्योधन दर्वे के घर के पास लगा चापाकल पिछले दो सप्ताह से खराब पड़ा हुआ है। वहीं, गांव में लगा जलमीनार भी करीब पांच-छह महीने से खराब है। दोनों जलस्रोतों के खराब रहने से ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द चापाकल और जलमीनार की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेयजल की व्यवस्था सुचारू नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। खासकर महिलाओं और बच्चों को पानी की जरूरत पूरी करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार समस्या के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस संबंध में ग्रामीण दुर्योधन दर्वे, सरोज दर्वे, पून...