Dumka News: धनतेरस पर दुमका बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़, 80 करोड़ से अधिक के कारोबार की उम्मीद
दुमका, नवम्बर 7 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।धनतेरस को लेकर शुक्रवार को दुमका का बाजार सुबह से ही गुलजार रहा। अहले सुबह से ही अधिकांश दुकानें और वाहनों के शोरूम खुल गए थे। सुबह 10 बजे के बाद दोपहिया वाहनों, इलेक्ट्रॉनिक सामानों और बर्तनों की दुकानों में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी। इस बार बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटी की विशेष मांग देखने को मिली। ब्रांडेड कंपनियों के शोरूम में इलेक्ट्रिक स्कूटी की सीमित उपलब्धता रही, जबकि लोकल ब्रांड की स्कूटी की खूब बिक्री हुई। सोने-चांदी के आभूषणों की दुकानों में भी ग्राहकों की भीड़ लगी रही। कीमतों में गिरावट का लाभ उठाते हुए लोगों ने चांदी के सिक्के और सोने के आभूषणों की खरीदारी की। कारोबारियों को इस वर्ष धनतेरस पर दुमका बाजार में 80 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Sonbh...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.