दुमका, अगस्त 31 -- Dumka News: गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत छत्तरचुआं-खरौनी मुख्य मार्ग पर रामपुर मोड़ के पास दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों चालक घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत को दी। सूचना मिलते ही एएसआई राजन सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को पेट्रोलिंग वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर में भर्ती कराया। डॉ. हेमंत मुर्मू ने बताया कि अमझारी निवासी 25 वर्षीय मिथुन देहरी को हाथ-पैर में हल्की चोट लगी है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं लखीबाद निवासी 40 वर्षीय गिरीश मुर्मू के सिर, हाथ और बाएं पैर में गंभीर चोट लगी है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें दुमका फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। घायल मिथुन ने बताया कि वह अमझारी से...