दुमका, जुलाई 28 -- Dumka News: गोपीकांदर, प्रतिनिधि। गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे मुख्य सड़क पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेड़ीबाड़ी गूगल लाईन होटल के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक घायल हुए। स्थानीय लोगों ने घटनास्थल से तीनों घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर में भर्ती कराया। तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार डॉक्टर हेमंत मुर्मू ने किया। घायल अजय हांसदा कुडुम्बा बरसा लाईन होटल के मालिक है जो हर रोज की तरह गोपीकांदर राशन दुकान से सामान खरीदारी कर वापस अपना होटल लौट रहे थे। गम्हरिया लक्ष्मी क्रशर से दो ऑपरेटर साथी रोहित कुमार व मोहन कुमार गोपीकांदर सीएसपी बैंक पैसा निकालने के लिए आ रहे थे कि खेड़ीबाड़ी गूगल लाईन होटल के समीप दोनों बाइक में जोरदार टक्कर हो जाने से तीनों सड़क पर ही गिरकर घायल हो गए। र...