दुमका, अगस्त 7 -- Dumka News: हंसडीहा , प्रतिनिधि। दुमका-भागलपुर मुख्य पथ पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के समीप बुधवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। मृतक की पहचान रामगढ़ प्रखंड के तालझारी गांव निवासी रोहित दास (40) के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक पुतुल तत्त्वा (35) हंसडीहा थाना क्षेत्र के सरसा गांव का निवासी है। यह भी पढ़ें- Dumka News: दो बाइकों के बीच टक्कर में 54 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की मौतहादसे का विवरण जानकारी के अनुसार रोहित दास कुरमाहाट साप्ताहिक हाट से खरीदारी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही पुतुल तत्त्वा की बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गि...