Dumka News: दो बाइकों की टक्कर, 55 वर्षीय महिला सुमि हेमब्रम घायल
दुमका, जुलाई 24 -- Dumka News: रामगढ़ मुख्य चौक के समीप बजाज शोरूम के सामने शुक्रवार 11 बजे को दो बाइकों की आपसी टक्कर में 55 वर्षीय महिला सुमि हेंब्रम आंशिक रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामगढ़ पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। घायल महिला के पति रामू सोरेन ने बताया कि वे बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक के चालक ने कथित तौर पर बिना इंडिकेटर दिए अचानक अपनी बाइक मोड़ दी। अचानक बाइक मुड़ने के कारण रामू सोरेन अपना संतुलन नहीं संभाल सके और दोनों बाइकों के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में उनकी पत्नी सुमि हेंब्रम को चोट लगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.