दुमका, अगस्त 19 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका शहर में बीते 2 दिनों से रूक-रूक कर लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश की वजह से शहर के निचले इलाकों और बाजारों में जल जमाव की स्थिति बन गई है, जिससे लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दो दिनों से हो रही बारिश के कारण शहर के मुख्य बाजारों में पानी भर गया है। वहीं ग्राहकों को भी खरीदारी में दिक्कतें हो रही हैं। सड़कों पर कीचड़ और पानी जमा होने से आवागमन भी प्रभावित हुआ है। वहीं बारिश और जलजमाव की वजह से अब लोगों को सांप और कीड़े-मकोड़ों का डर भी सताने लगा है। घरों और गली-मोहल्लों में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। लोग रात में खासकर सतर्कता बरत रहे हैं। यह भी पढ़ें- Dumka News: रिमझिम बारिश से जनजीवन प्रभावित किसानों के चेहरे पर है खुशीजलजमाव समस्य...