दुमका, जुलाई 14 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट- बेलुडीह गांव में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड के बाद सोमवार को मृतका किशोरी एवं वृद्ध दोनों के शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। शवों के अंतिम यात्रा के दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। जबकि पूरे गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ रहा। घटना के बाद से बेलुडीह गांव में लोगों के बीच भय और शोक का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण अब भी इस दिल दहला देने वाली वारदात से उबर नहीं पाए है। गांव की गलियों में सामान्य दिनों की चहल-पहल गायब रही और अधिकांश लोग अपने-अपने घरों में ही रहे। दिनभर उक्त घटना की ही चर्चा होती रही। परिजनों का विलाप देख मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। यह भी पढ़ें- पत्नी का हो रहा था बार-बार गर्भपात, चाचा ने भतीजे की चाकू गोदकर कर दी निर्मम हत्या; क्यों?पुल...