दुमका, नवम्बर 4 -- Dumka News: जरमुंडी प्रतिनिधि। बासुकीनाथ धाम में पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए रघुवर दास ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब विपक्षी पार्टियों को जनता के जनादेश से सत्ता नहीं मिली तब वे अब देश में अराजकता व भय का माहौल पैदा करके सत्ता हासिल करना चाहते हैं। उसी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 5 नवंबर को दुमका में "अराजक्ता हटाओ लोकतंत्र बचाओ" पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को इस पदयात्रा में शामिल होने का आवाह्न किया। वंशवाद की राजनीति देश में थोपना चाहती है ईंडी गठबंधन : उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल सहित अन्य विपक्षी पार्टियों वंशवाद की राजनीति देश में थोपना चाहती है। यह भी पढ़ें- R...