दुमका, अगस्त 11 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।पवित्र सावन माह की दूसरी सोमवारी पर भगवान भोलेनाथ के जयकारों से पूरा दुमका गूंज उठा। सुबह से ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। शहर के प्रसिद्ध शिवपहाड़ मंदिर में भोर से ही भक्तों का तांता लगा। महिला और पुरुष श्रद्धालु कतारबद्ध होकर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करते नजर आए। शिवपहाड़ के अलावा रसिकपुर, गोपाल मंदिर परिसर स्थित शिवालय, कुमारपाड़ा, धर्मस्थान, डंगालपाड़ा, गिलानपाड़ा और बांधपाड़ा के मंदिरों में भी सुबह से पूजा का सिलसिला जारी रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी आस्था का सैलाब दिखा। जामा के सिरसानाथ धाम, चुटोनाथ, काठीकुंड का दानीनाथ धाम, सुम्मेश्वर नाथ और कुरूवा शिव मंदिरों में दूर-दराज से आए भक्तों ने बाबा का दर्शन किया। कई स्थानों पर...