दुमका, सितम्बर 28 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुर्गापूजा पर्व के सफल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक में पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, यातायात, बिजली, चिकित्सा, अग्निशमन और साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने सभी पूजा समितियों को पंडाल में साफ-सफाई और तय सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करने को कहा। कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को पूरे शहर में लगातार और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विद्युत विभाग को पर्व के दौरान बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने और पंडालों में सुरक्षा मानकों का पालन कराने को कहा गया। अग्निशमन विभाग को 24 घंटे सतर्क रहन...