दुमका, अक्टूबर 21 -- Dumka News: पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलियाडंगाल की एक महिला समेत चार लोग दुमका शहर से लापता हो गए हैं। लापता लोगों में महिला की दो भतीजियां और एक भतीजा भी शामिल हैं। काफी खोजबीन के बाद भी चारों का कोई सुराग नहीं मिलने पर महिला के पति विक्रांत सिंह ने दुमका नगर थाना में लिखित आवेदन देकर सनहा दर्ज कराया है। विक्रांत सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 19 अक्तूबर को वह अपनी पत्नी, दो भतीजियों और एक भतीजे के साथ सरैयाहाट जाने के लिए निकले थे। इस दौरान सभी पहले चुटोनाथ पार्क गए। वहां से लौटने के बाद सेल्फी ब्रिज पहुंचे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: दीप जलते मंदिर गई पांच लड़की नाबालिक लड़की हुई लापता इसके बाद नगर थाना के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पास कार खड़ी कर सभी धर्मस्थान गए, जहां मां दु...