दुमका, जुलाई 11 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।दुमका शहर के बांधपाड़ा स्थित सरकारी गली की जमीन से अतिक्रमण हटाने को लेकर अंचल कार्यालय ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। सीओ ने राजस्व कर्मी को 13 जुलाई को अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाने का आदेश जारी किया है। सरकारी गली के अतिक्रमण का यह मामला वर्ष 2021 से ही चल रहा है। अतिक्रमण को हटाने के लिए सीओ व एसडीओ के आदेश के बाद एसडीओ के आदेश के खिलाफ उपायुक्त के न्यायालय में अपील वाद संख्या 05/2023-24 दायर की गई थी। 17 अक्तूबर 2023 को पारित आदेश में गली को 15 दिनों के अंदर अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश दिया गया था। डीसी के आदेश के खिलाफ सुमन साह उच्च न्यायालय चले गए। उच्च न्यायालय में दायर वाद 590/2024 सुमन कुमार साह उर्फ सुमन साह बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य वाद वापस लिए जाने के बाद न्यायालय ...