दुमका, सितम्बर 10 -- Dumka News: दुमका रेलवे साइडिंग में बुधवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। डंपिंग साइड पर गार्ड के रूप में तैनात मंतोष खीरहर की लोडर वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त उनका बेटा अमितोष भी कुछ ही दूरी पर काम कर रहा था।

हादसे का विवरण जानकारी के अनुसार, मंतोष खीरहर बुधवार की रात रोज की तरह डंपिंग साइड पर गार्ड की ड्यूटी पर तैनात थे। उनका पुत्र अमितोष भी उसी स्थल पर कार्यरत है। रात में साइडिंग पर कोयला हटाने और लोडिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान कोयला लोडिंग में लगे लोडर वाहन ने अचानक मंतोष को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंतोष गंभीर रूप से जख्मी हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

बेटे का जख्म कुछ ही दूरी पर मौजूद बेटा अमितोष दौड़कर पिता के पास पहुंचा, लेकिन तब तक उनकी सांसें...