दुमका, नवम्बर 2 -- नवपहाड़ के समीप अज्ञात महिला का शव बरामद Dumka News: शिकारीपाड़ा प्रतिनिधि। दुमका-रामपुरहाट सड़क किनारे नवपहाड़ के समीप 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद की गई है ।मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई है। बताया जाता है करीब 10 से 15 दिन पहले महिला की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से नव पहाड़ जंगल के समीप फेंक दिया गया है। महिला पीले रंग का सलवार सूट ब्लैक पजामा एवं भूरे रंग की सैंडल पहनी हुई है। आज सुबह नवपहार के ग्रामीण उक्त जगह होते हुए गुजर रहे थे तो दुर्गंध से मृत महिला के शव को देख आसपास के ग्रामीणों को सूचित किया ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना शिकारी पाड़ा पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है उक्त मामले में थाना प्रभारी अमित...