Dumka News: दुमका में 1912 हेल्पलाइन अस्थायी रूप से बंद
दुमका, अगस्त 20 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका जिले के विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के फाइबर कट की समस्या के कारण 1912 कॉल सेंटर/हेल्पलाइन सेवा फिलहाल अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं है। इस दौरान विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि बिजली से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं के निवारण हेतु निम्नलिखित वैकल्पिक मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं 9431135503 / 9431135504 / 9031110121 विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपेक्षा की गई है। 1912 हेल्पलाइन सेवा के पुनः सुचारू होने के संबंध में आवश्यक सूचना उपलब्ध होने पर उपभोक्ताओं को अवगत कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.