दुमका, सितम्बर 25 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। जिला पंचायती राज कार्यालय में सीएससी की ओर से एक दिवसीय बीमा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सीएससी के राज्य बीमा प्रमुख अंजन सहाय ने वीएलई को बीमा सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी।

बीमा सेवाएं उन्होंने बताया कि सीएससी केंद्रों के माध्यम से दोपहिया, तिपहिया, चारपहिया, बस, ट्रक, जेसीबी और हाइवा सहित सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों का बीमा किया जा सकता है। साथ ही जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा की सुविधा भी उपलब्ध है।

जीवन बीमा एसबीआई लाइफ के मनोज कुमार ने जीवन बीमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने वीएलई से लोगों को जीवन बीमा के प्रति जागरूक करने की अपील की।

स्वास्थ्य बीमा सीएससी जिला प्रबंधक शुभम झा ने कहा कि बढ़ते इलाज खर्च को देखते...