Dumka News: दुमका में तीन दिवसीय कैरम लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ
दुमका, सितम्बर 5 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। जिला कैरम संघ के तत्वावधान में शहर के इंडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय कैरम लीग प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने कहा कि कैरम आज के दौर में मस्ती और मानसिक विकास के लिए बहुत ही उपयोगी खेल है। यह न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि एकाग्रता और रणनीतिक सोच को भी बढ़ाता है। दुमका में आईपीएल की तर्ज पर इस तरह की लीग का आयोजन होना खेल प्रेमियों के लिए गर्व की बात है। इस टूर्नामेंट का आयोजन इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर किया जा रहा है, जो जिले में पहली बार हो रहा है। उद्घाटन के बाद पहला मैच गांधी मैदान स्पोर्टिंग क्लब और दुमका पैंथर टीम के बीच खेला गया, जिसमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.