दुमका, अक्टूबर 29 -- Dumka News: दुमका जिला में चक्रवाती तूफान अर्नब का गुरुवार को असर देखने को मिला। सुबह से ही जहां रूक-रूक कर दिनभर बारिश होती रही, वहीं देर शाम जिले के अधिकांश क्षेत्रों में तेज हवा के बाद जमकर कुछ देर तक बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है और ठंड का अहसास बढ़ गया है। हालांकि अर्नब तूफान खेतिहर किसानों के लिए खुशी और गम दोनों बनकर बरसा है। हुई बारिश को जहां सरसों, आलू, टमाटर, मूली आदि रबी और सब्जी फसलों के लिए संजीवनी बताया जा रहा है, वहीं खेतों में पके और काटकर रखे गए धान के लिए यह कहर बनकर गिरी है। यह भी पढ़ें- Dumka News: दो दिनों से लगातार बदलते मौसम से जनजीवन प्रभावित किसान काजल रजक, किंकर महतो, अर्जुन सिंह, मधुसूदन सिंह, उत्तम यादव आदि ने बताया कि बीते साल भी अर्नब तूफान ने किसानों की कमर तो...