दुमका, सितम्बर 26 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका जिले में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। लगातार बारिश के कारण शहर की कई सड़कों और निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दो दिनों के अंदर दुमका जिला में 63 मिली लीटर बारिश हुई है। 24 सितम्बर को 49.01,जबकि 25 सितम्बर को 13.03 मिली लीटर की बारिश हुई है। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहा और रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के कारण बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल कम रही। जरूरी काम से घरों से निकलने वाले लोगों को छाता और रेनकोट के सहारे आवागमन करना पड़ा। लगातार बारिश से शहर के निचले इलाकों में पानी जमा होने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई जगहों पर नालियों का पानी सड़कों पर...