दुमका, अगस्त 18 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।दुमका जिला क्रिकेट संघ की बैठक ए-टीम ग्राउंड स्थित संघ कार्यालय में संघ अध्यक्ष भास्कर अजित सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संघ से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। जिला क्रिकेट संघ, दुमका के सचिव एसएम कुणाल ने बताया कि बैठक में सबसे पहले 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई। इसके बाद निर्णय लिया गया कि जिला क्रिकेट एकेडमी, दुमका में नामांकन प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू होगी और नया सत्र सितंबर 2026 से प्रारंभ होगा। नामांकन से संबंधित तिथि, नियम और शर्तों की जानकारी संघ कार्यालय से प्राप्त की जा सकेगी। बैठक में संघ के संशोधित संविधान के आधार पर आजीवन सदस्यता अभियान को शीघ्र पूरा करने तथा वार्षिक आम बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।...