Dumka News: दुमका के हरिपुर के पास से 35 वर्षीय युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका
दुमका, जुलाई 23 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।दुमका के मुफस्सिल थाना अन्तर्गत हरिपुर गांव के पास से एक 35 वर्षीय युवक के शव को बरामद किया गया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया में युवक की हत्या कर शव को सड़क के किनारे फेंक देने की आशंका जताई है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने युवक के तस्वीर को आसपास के ग्रामीणों को दिखाया, पर पहचान नहीं हो पाई। शव कई दिनों का होने के कारण सड़-गल गया था। शव में कीड़े लग गए थे। मुफस्सिल थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में किया और पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में सुरक्षित रखा दिया है। शव की पहचान नहीं होने पर 72 घंटे के बाद अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। आशंका जताई जा रही है कि युवक की किसी और जगह पर हत्या की गई और शव को वाहन में लोड कर हरिपुर के सुनसान क्षेत्र में फेंक दिया गया। शव से जब दुर्गंध आने लगी तो स्था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.