Dumka News: दुमका के बड़ा बांध पाड़ा में गणेश महोत्सव की तैयारी शुरू
दुमका, सितम्बर 3 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। श्री श्री 108 सार्वजनिक गणेश पूजा समिति, बांध पाड़ा, दुमका की ओर से इस वर्ष भी गणेश उत्सव को भव्य एवं आकर्षक बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। 14 सितंबर को गणेश महोत्सव है और तीन दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन 17 सितंबर को होगा। इस वर्ष गणेश महोत्सव को भव्य के साथ अनोखा करने की योजना है। इस बार विशेष बैलेंसिंग थीम पर भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है। पिछले वर्ष मुंबई में प्रसिद्ध हुई परेलचा महाराजा (मुंबई) की बैलेंसिंग प्रतिमा, जिसका निर्माण प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण दत्ता द्वारा किया गया था, उसी थीम से प्रेरित होकर बांध पाड़ा में इस वर्ष गणेश प्रतिमा तैयार की जा रही है। लगभग 20 फीट ऊंची यह प्रतिमा अपने अनोखे बैलेंसिंग स्वरूप के कारण श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.