दुमका, जुलाई 5 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा 17 मई को धनबाद में आयोजित राज्य स्तरीय ई-ट्रायथल चैंपियनशिप 2026 में दुमका के प्लस टू श्री राम कृष्ण आश्रम स्कूल के तीन सगे भाइयों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। इन तीनों ने 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीतकर दुमका को गौरवान्वित किया। अंडर-9 वर्ग में राजवीर सिंह ने 200 मीटर दौड़, 50 मीटर तैराकी और 200 मीटर दौड़ के इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं अंडर-11 वर्ग में आयुष सिंह ने भी इसी पैटर्न के इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। अंडर-17 वर्ग में बड़े भाई रौनक सिंह ने 800 मीटर दौड़, 200 मीटर तैराकी और 800 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया。

चैंपियनशिप की जानकारी ई-ट्रायथल, मॉडर्न पेंटाथलॉन का एक प्रारूप है जिसमें ख...