Dumka News: दुमका के कालीपाथर में 18 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या, तालाब के पास मिला शव
दुमका, अक्टूबर 26 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कालीपाथर गांव में शनिवार देर रात 18 वर्षीय युवक विनोद मरांडी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उसका शव गांव के पास तालाब के समीप मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घर से घटनास्थल की दूरी महज आधा किलोमीटर बताई जा रही है। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मृतक के पिता जिसू मरांडी ने बताया कि उनका बेटा शनिवार रात करीब 9 बजे घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन रात होने के कारण उसका कोई पता नहीं चल सका। रविवार सुबह भी उसकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने सूचना दी कि विनोद का शव तालाब के पास पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पिता घटनास्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने अपने बेटे को मृत अवस्था में देखा। युवक की ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.