दुमका, सितम्बर 10 -- Dumka News: आदिवासी कल्याण छात्रावासों की बदहाली को लेकर गुरुवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्र समन्वय समिति के छात्र नेता डॉ. श्याम देव हेंब्रम के नेतृत्व में दुमका कल्याण परिसर में जिले के सभी कल्याण छात्रावासों के छात्र नायक, छात्र नायिका और सीनियर छात्रों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता छात्र नेता डॉ. श्याम देव हेंब्रम ने की।

छात्रों की समस्याएं बैठक में छात्रों ने अपनी समस्याओं को लेकर जमकर आक्रोश जताया। बैठक में छात्र नेता डॉ. श्याम देव हेंब्रम ने कहा कि झारखंड राज्य बनने के बाद से आज तक किसी भी आदिवासी कल्याण छात्रावास में रसोइया की बहाली नहीं हुई है। संयुक्त बिहार के समय में जो रसोइया बहाल हुए थे उनका देहांत हो चुका है। चाहे लड़कों का छात्रावास हो या लड़कियों का छात्रावास सभी जगह रसोइया नहीं है। छात्रों ...