दुमका, अगस्त 4 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। वन विभाग की टीम ने सोमवार की शाम शहर के दुधानी सरूवा स्थित तेलीपाड़ा स्थित एक गोदाम में छापेमारी कर करीब एक हजार सीएफटी अवैध लकड़ी को जब्त किया है। जब्त लकड़ी की कीमत करीब दस लाख के आसपास बताई जा रही है। दरअसल विजयपुर का रहने वाला महादेव मंडल लंबे समय से लकड़ियों का अवैध कारोबार कर रहा था। उसने कारोबार के लिए तेलीपाड़ा में एक बड़ा गोदाम बना रखा था। सोमवार की दोपहर डीएफओ सात्विक व्यास को पता चला कि महादेव के गोदाम में भारी संख्या में अवैध लकड़ी रखी हुई है। उनके कहने पर प्रशिक्षु आइएफएस पुष्कर काले ने टीम के साथ गोदाम पर दबिश दी। पूरे गोदाम में लकड़ी भरी हुई थी। टीम ने करीब एक हजार सीएफटी लकड़ी जब्त कर कार्यालय भेज दिया। टीम ने एक एक चीज की जांच कर रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट को आगे की कार...