दुमका, सितम्बर 21 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका शहर के धर्मस्थान मंदिर के सामने रविवार को फूल की दुकान लगाने पर भाई और बहन में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि बाबू सिंह ने अपनी बहन प्रिया सिंह और उसके पति मिथिलेश सिंह के सिर पर पत्थर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। खून से लथपथ दंपति नगर थाना गए, जहां पुलिस ने दोनों को पहले इलाज के लिए भेज दिया। प्रिया ने भाई पर कार्रवाई के लिए थाना में आवेदन दी है। देर शाम तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: दो पक्षों में विवाद में युवक पर किया चाकू से हमला, रेफरघटना का विवरण प्रिया कुमारपाड़ा में पति के साथ रहती है। दो माह पहले ही उसने धर्मस्थान मंदिर के सामने फूल की छोटी से दुकान खोली है। सुबह जब प्रिया दुकान खोल रही थी, तभी भाई से कहासुनी हो गई। भाई ने दंपति के सिर प...