दुमका, नवम्बर 4 -- Dumka News: दीपावली महोत्सव के शुभ अवसर पर बुधवार को सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए शुभ दीपावली, छठ पर्व, नारी शक्ति सहित विभिन्न विषयों पर मनमोहक रंगोलियां बनाई। सुंदर कलात्मक डिजाइनों से विद्यालय का प्रांगण उत्सव के रंग में रंग गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव प्रदीप्त मुखर्जी, प्राचार्य इंद्रजीत प्रसाद भगत, सिदो कान्हू सीनियर सेकेंडरी के प्राचार्य देवप्रिय मुखर्जी एवं परीक्षा नियंत्रक अभय आनंद उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को उनकी कक्षाओं के अनुसार दो समूहों में विभाजित किया गया था। यह भी पढ़ें- Hajipur News: छात्राओं ने...