दुमका, नवम्बर 4 -- Dumka News: सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। 5 नवंबर को कन्वेंशन सेंटर दुमका में आयोजित होने वाले इस गरिमामय समारोह में झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो भी मौजूद रहेंगे। राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार गुरुवार को दुमका पहुंचेंगे। समारोह को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इससे पहले बुधवार को कन्वेंशन सेंटर में रिहर्सल कराया गया, जिसमें शोभायात्रा से लेकर मंच संचालन और पदक वितरण तक की प्रक्रिया का पूर्वाभ्यास किया गया। तत्पश्चात समारोह में शामिल होने वाले स्वर्ण पदक विजेताओं एवं पीएचडी उपाधि प्राप्तकर्ता...