Dumka News: दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए 4 नवंबर को पंजीकरण अनिवार्य
दुमका, अक्टूबर 26 -- Dumka News: सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह-2026 के आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देश के अनुसार सभी स्वर्ण पदक प्राप्तकर्ता एवं पीएचडी उपाधि प्राप्तकर्ताओं को 4 नवंबर को कन्वेंशन सेंटर दुमका में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित होकर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। 5 नवंबर को किसी भी परिस्थिति में पंजीकरण नहीं किया जाएगा। पंजीकरण के दौरान अभ्यर्थियों को सीट नंबर, दीक्षांत पट्टा एवं परिचय पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को अपने अंतिम वर्ष या सेमेस्टर के अंकपत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड और एक स्टांप साइज फोटो साथ लाना होगा। वहीं पीएचडी उपाधि प्राप्तकर्ताओं को 1500 रुपये पंजीकरण शुल्क के बैंक चालान (खाता संख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.