दुमका, नवम्बर 3 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में 5 नवंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारी अंतिम चरण में है। इसी क्रम में सोमवार को कुलपति कुलपति प्रो. कुनुल कांडिर की अध्यक्षता में आयोजन समिति और विभिन्न समितियों के समन्वयक एवं सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी समितियों के समन्वयक और सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी समितियों ने अपने-अपने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और समारोह के सफल संचालन को लेकर समीक्षा की गई। कुलपति ने सभी व्यवस्थाओं के सुचारू रूप से संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक का संचालन कुलानुशासक डॉ. राजीव कुमार ने किया। बैठक में मुख्य रूप से कुलसचिव डॉ. अब्दुस सत्तार, डीन अकादमिक डॉ. जैनेन्द्र यादव, वित्त परामर्शी डॉ. ब्रजनंदन ठाकुर, वित्त पदाधिकारी डॉ. संजय ...