दुमका, अगस्त 20 -- Dumka News: रानेश्वर, प्रतिनिधि। आसनबनी पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ से दिगलपहाड़ी डैम जानेवाली रास्ता इन दिनों जर्जर हो गया है। आसनबनी मुख्य बाजार के दुर्गामंदिर से इस रोड की प्रारंभ होता है। और चापुड़िया, दिगलपहाड़ी, रेशमा समेत दर्जनों गांव को जोड़ती है। इसी रोड के भादूदांडी बांध से आदिम जनजाति बहुल गांव बन पड़ा को भी जोड़ती है। आदिम जनजाति बहुल गांव को मुख्य पथ से जोड़ने को झारखंड सरकार ने प्राथमिकता लिया है। लेकिन यहां इस प्राथमिकता को भी उपेक्षा की जा रही है। और रोड अपने हाल में पड़ा हुआ है। जबकि इस पथ से दिगल पहाड़ी डैम आसानी से पहुंचा जा सकता है। डैम की दूरी करीब 3 किमी है। डैम से निकली गई मुख्य नहर भी इसी पथ के किनारे मौजूद है। लिहाजा सिंचाई विभाग के अधिकारी कर्मचारी की गतिविधि इस रोड से हमेशा जारी रहती है। रोड रात दिन हादसे को ...