दुमका, नवम्बर 14 -- Dumka News: रामगढ़ प्रतिनिधि। रामगढ़:प्रखंड के केन्दुआटीकर गांव निवासी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सक्रिय कार्यकर्ता एवं नौखेता पंचायत के पूर्व पंचायत अध्यक्ष सह पंचायत सचिव दरबारी मुर्मू का बीते शुक्रवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। बताया जाता है कि वे लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।उनकी दोनों किडनियां खराब हो गई थीं। उनके निधन से परिवार सहित झामुमो संगठन और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। दरबारी मुर्मू के निधन की सूचना मिलने पर शनिवार को सुबह करीब 11 बजे जामा विधायक डॉ. लुईस मरांडी शोकाकुल परिवार से मिलने केन्दुआटीकर गांव स्थित उनके आवास पहुंचीं।विधायक ने दिवंगत के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता ...