Dumka News: तैयार मानचित्र को अंतिम रूप देने को लेकर कार्यशाला
दुमका, अगस्त 28 -- Dumka News: गोपीकांदर, प्रतिनिधि। गोपीकांदर प्रखंड के पंचायत भवन टाई जोड़ में गुरुवार को सामाजिक संसाधन मानचित्र निर्माण तथा तैयार मानचित्र को अंतिम रूप देने हेतु पंचायत स्तरीय द्वितीय चरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान पंचायत के सभी ग्रामों से तैयार सामाजिक संसाधन मानचित्रों की क्रमवार समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में मानचित्रों में आवश्यक संशोधन एवं सुधार किए गए तथा आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, स्वास्थ्य उपकेंद्र, चापाकल, कुआं, तालाब, सड़क, मंदिर एवं अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों को सही रूप से अंकित कर अंतिम रूप दिया गया। उपस्थित सदस्यों द्वारा सभी ग्रामों के संसाधन मानचित्रों का अवलोकन करते हुए सर्वसम्मति से उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई। यह भी पढ़ें- Ghumla News: जीपीडीपी पर तीन दिवसीय क्षमता निर्माण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.